परिवहन निगम के स्थानीय डिपो में चालकों की लंबे अरसे से कमी बनी हुई थी। जिसके चलते अक्सर समस्या आती थी। अब शासन ने सीधे एआरएम स्तर से संविदा पर चालकों की भर्ती करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्थानीय रोडवेज डिपो से 89 बसों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन बसों के संचालन में डिपो के अफसरों के पसीने छूट रहे हैं। वजह चालकों की कमी होना बताई जा रही है। चालकों की कमी के चलते अकसर बस के संचालन में व्यवधान पैदा हो रहा है, लेकिन अब डिपो को चालकों की कमी से जूझना नहीं पड़ेगा। शासन ने संविदा चालकों की भर्ती सीधे क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक स्तर से करने का फरमान जारी किया है। चालकों की भर्ती सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक समेत तीन सदस्यीय द्वारा की जाएगी। पहले यह भर्तियां आरएम स्तर से की जाती थी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जुनैद शम्सी ने बताया कि डिपो में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। अब संविदा चालकों की भर्ती शुरू की जाएगी ताकि चालकों की कमी को पूरा किया जा सके।