फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रुद्रपुर मार्ग पर बढ़ेंगी रोडवेज की बसें, सरल होगा सफर

विज्ञापन
शहर के नौगवां चौराहे पर खड़ी बसें। फाइल फोटो।
विज्ञापन
पीलीभीत। पीलीभीत-रुद्रपुर मार्ग पर यात्रियों की संख्या को देख इस रूट पर बसें भी बढ़ाई जाएंगी। इसको लेकर अफसरों ने सर्वे शुरू कराया है। होली पर्व पर जिले में आने वाले कामगारों को आसान और सुरक्षित सफर की सुविधा मुहैया कराने की रूपरेखा तय की जा रही है।
विज्ञापन

स्थानीय डिपो से 113 बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें दिल्ली मार्ग पर करीब 40 बसों का संचालन किया जा रहा है। वहीं, होली पर्व को देखते हुए इस मार्ग पर 10 बसें और बढ़ा दी गई हैं। इसके अलावा भी जरूरत पड़ने पर इस मार्ग पर बसों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है। जिले से काफी संख्या में लोग रुद्रपुर, सितारगंंज आदि जगहों पर काम के सिलसिले में जाते हैं। होली के पर्व पर अधिकांश यात्री अपने घरों को वापसी करते हैं। दूर-दराज क्षेत्रों से काम कर वापस आने वाले यात्रियों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो इसको लेकर अफसरों ने तैयारियां की हैं। मौजूदा समय में रुद्रपुर के लिए चार बसों का संचालन किया जा रहा है। होली पर इस मार्ग पर यात्रियों की संख्या और अधिक बढ़ जाएगी। ऐसे में इस मार्ग का सर्वे शुरू कराया गया है। इसके बाद इस मार्ग पर बसों की संख्या में बढ़ोतरी कर दी जाएगी।
एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि पर्व को देखते हुए लगातार व्यवस्थाओं को बेहतर किया जा रहा है। ऐसे रुद्रपुर मार्ग पर भी बसों की संख्या बढ़ाने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें