पीलीभीत के रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों के बैठने के लिए लगी बेंच।संवाद
पीलीभीत। रोडवेज बस स्टैंड पर मूलभूत सुविधाएं न होने से यहां पहुंचने वाली यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों के लिए यहां पर बैठने के पर्याप्त प्रबंध नहीं हैं तो पीने के पानी की व्यवस्था भी नहीं है।
स्थानीय डिपो से करीब 103 बसों का संचालन होता है। रोजाना काफी संख्या में यात्रियों का आना-जाना रहता है। बावजूद इसके यहां यात्रियों के बैठने के लिए महज दो बेंचें हैं तो पीने के पानी के लिए एक इंडिया मार्का हैंडपंप व पालिका की ओर लगवाई गई मशीन है। नल से आने वाले पानी में भी दुर्गंध आने से लोग इसको नहीं पीते। वहीं पालिका की ओर लगवाई गई मशीन भी तकनीकी खराबी के चलते सही से पानी नहीं देती। ऐसे में यात्रियों को बोतलबंद पानी खरीदकर पीना पड़ता है।
ऐसे में काफी संख्या में यात्री यहां न पहुंचकर नौगवां, छतरी और असम चौराहा से बस पकड़कर अपने गंतव्य को रवाना होते हैं। एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि डिपो पर पर्याप्त जगह नहीं है। इससे दिक्कत है। जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
पीलीभीत के रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों के बैठने के लिए लगी बेंच।संवाद