फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महाकुंभ के लिए एक दिन पहले ही चला दीं बसें, अफसरों ने बाद में कराया राज्यमंत्री से उद्घाटन

Tue, 14 Jan 2025 05:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत से प्रयागराज महाकुंभ के लिए बस सेवा सोमवार से शुरू कर दी गई, लेकिन परिवहन निगम के अधिकारियों ने राज्यमंत्री से इसका उद्घाटन मंगलवार को कराया। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। 
विज्ञापन
राज्यमंत्री संजय गंगवार ने हरी झंडी दिखाकर बसों को किया रवाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में परिवहन निगम के अफसरों का अजब हाल है। पीलीभीत से प्रयागराज महाकुंभ के लिए बसों का संचालन सोमवार को ही शुरू कर दिया। मगर गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार से बसों का उद्घाटन एक दिन बाद मंगलवार को कराया गया। राज्यमंत्री ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

विज्ञापन


महाकुंभ स्नान को पीलीभीत डिपो से प्रयागराज सीधी बस सेवा का उद्घाटन के बाद गन्ना एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय गंगवार ने बस का निरीक्षण भी किया गया। बस के चालक और परिचालक से वार्ता कर पूर्ण सुरक्षा के साथ महाकुंभ यात्रियों को उनके गंतव्य तक ले जाने के लिए निर्देशित किया। एआरएम ने बताया कि महाकुंभ के लिए डिपो से प्रतिदिन तीन बसों का संचालन किया जाएगा। 

यह बसें रोजाना सुबह नौ बजे, 11 बजे एवं दोपहर 12 बजे प्रयागराज के लिए रवाना होंगी। प्रयागराज से पीलीभीत के भी नौ, 11 बजे और 12 बजे प्रस्थान करेगी। यह प्रतिदिन की सेवा रहेगी। इनका निर्धारित किराया 696 रुपए है। इस मौके पर एआरटीओ वीरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। बता दें कि राज्यमंत्री ने तो बसों का उद्घाटन मंगलवार को किया, लेकिन बसों का एक दिन पहले ही प्रयागराज के लिए संचालन शुरू हो गया था। कई यात्रियों ने इन बसों से सफर भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें