फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रोडवेज बस मिली नहीं, डग्गामार वाहनों से जोखिम भरा सफर

Mon, 20 Oct 2025 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दिल्ली, जयपुर, महाराष्ट्र, हरियाणा आदि के शहरों में रहकर काम करने वाले नौकरी पेशा और कामगार दीपावली मनाने घर पहुंचे तो पीलीभीत डिपो की व्यवस्थाएं गड़बड़ा गईं। दूर शहरों से ताे यात्री जैसे-तैसे आ गए। जिला मुुख्यालय से घर पहुंचने के लिए स्थानीय मार्गों पर रोडवेज बस की तलाश में भटकना पड़ा। मजबूरी में डग्गामार वाहनों से जाेखिम के बीच सफर किया। उधर, ट्रेन में बैठने और सीट के लिए भी धक्का-मुक्की का नजारा दिखा।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो के अफसरों त्योहार मनाने घर आने वाले कामगारों का बेहतर परिवहन सेवाएं मुहैया कराने का दावा तो हर बार करते हैं, लेकिन व्यवस्थाएं सिर्फ कागजों पर ही दौड़ती हैं। रविवार को दिल्ली और अन्य शहरों से कामगार जिला मुख्यालय पहुंचे तो असम चौराहे पर रोडवेज बसों की तलाश में भटकना पड़ा। यात्रियों ने घंटों बस का इंतजार किया, लेकिन स्थानीय मार्गाें पर बस नहीं मिली। बाद में यात्रियों ने डग्गामार वाहनों का सहारा लिया।
वाहन चालक ने जोखिम के बीच क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाकर फर्राटा भरा। दोपहर करीब 12.30 बजे असम चौराहे से बीसलपुर जाने वाले मार्ग पर सिर्फ डग्गामार वाहन खड़े थे। चौराहे पर सड़क किनारे घरों के सजावट के सामान की दुकान लगाए दुकानदार सुरेश ने बताया पिछले करीब एक घंटे से यहां कोई बस ही नहीं पहुंची। वहीं पूरनपुर मार्ग पर दोपहर करीब 12.45 बजे रूद्रपुर डिपो की बस मौजूद थी, लेकिन स्थानीय बस काफी समय से नहीं पहुंची। इसके साथ ही बरेली जाने वाले मार्ग पर निजी बसों का संचालन ही ज्यादा दिखने को मिला।
विज्ञापन


प्लेटफाॅर्म पर दिखी यात्रियों की भीड़
फोटो: 11
त्योहार को लेकर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ दिखाई दी। परिसर में अव्यवस्थाएं भी हावी रही। गोरखपुर एक्सप्रेस के आने के बाद यात्रियों की भीड़ दिखी। इसके बाद भी जीआरपी के जवान गश्त करते नहीं दिखे। हालांकि त्योहार पर एहतियात बरते जाने के निर्देश भी मुख्यालय से जारी होते है।

बस मिलीं नहीं, टेंपो में जैसे-तैसे बैठकर किया सफर
फोटो: 09
बीसलपुर मार्ग पर बसों की संख्या काफी कम है। अफसरों ने त्योहार मनाने घर
आने वाले यात्रियों के लिए बेहतर व्यवस्थाओं का दावा तो किया, लेकिन बस संचालन की व्यवस्थाएं सही नहीं कर सके। काफी देर तक बस न मिलने पर दोपहर करीब 12.20 बजे यात्रियों ने टेंपो का सहारा लिया। जान जोखिम डालकर सफर किया।
बीसलपुर से नहीं चल सकी रूद्रपुर जाने वाली बस
बीसलपुर से रूद्रपुर के लिए रोजाना सुबह करीब दस बजे बस का संचालन होता है। यह बस सीधा रूद्रपुर जाती है। इस पर दैनिक यात्रियों की संख्या भी खासी रहती है। इसके बाद भी इस बस का संचालन रविवार को नहीं हो सका। बिना प्रचार-प्रसार के ही इस बस का संचालन पीलीभीत-रूद्रपुर के बीच किया गया। ऐसे में बीसलपुर से आने वाले लोगों ने डग्गामार वाहनों का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें