फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: टोल की वसूली से बढ़ा रोडवेज बसों का किराया, महंगा हुआ सफर

Fri, 29 Sep 2023 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड । फाइल फोटो
विज्ञापन
पीलीभीत। बरेली मार्ग पर हाफिजगंज के पास लगे टोल प्लाजा का असर बस से यात्रा करने वालों पर पड़ रहा है। रोडवेज बसों का किराया छह रुपये बढ़ गया है। इसके अलावा डग्गामार वाहन चालकों ने भी किराया बढ़ा दिया है। दिन में करीब तीन से चार हजार लोग रोजाना बरेली तक सफर करते हैं। इसे देखते हुए अब लोग ट्रेन को ज्यादा तबज्जो दे रहे हैं।
विज्ञापन

शहर से रोजाना हजारों की संख्या में लोग बरेली तक का सफर करते हैं। बरेली पहुंचकर ये दिल्ली, लखनऊ समेत अन्य स्थानों के लिए ट्रेन पकड़ते हैं। परिवहन निगम की बसों में बरेली तक का अब तक 75 रुपये किराया लिया जा रहा था। हाफिजगंज पर टोल प्लॉजा बनने से इसका असर परिवहन निगम की बसों पर भी पड़ रहा है।
टोल प्लॉजा बनने के बाद परिवहन निगम ने किराए में छह रुपये की बढ़ोत्तरी कर बरेली का किराया 81 रुपये कर दिया है। रेलवे का किराया महज 35 रुपये है। अधिकांश लोग अब रेल का सफर काफी राहत भरा महसूस कर रहे है। परिवहन की बसों पर यात्री भी अब न के बराबर ही पहुंच रहे है। एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि टोल बनने के कारण छह रुपये का किराया बढ़ाया गया है। अब बरेली तक का किराया 81 रुपये हो गया है।
विज्ञापन

-
इंसेट:
डग्गामार और रोडवेज के किराए में 21 रुपये का अंतर
रोडवेज की बसों का किराया पहले से ही ज्यादा है। अब टोल की वजह से बढ़े किराए ने टिकट 81 रुपये का कर दिया है, जबकि डग्गामार वाहन पहले 50 रुपये में बरेली तक का सफर करा रहे थे। अब 60 रुपये में सफर करा रहे हैं। 21 रुपये की बढ़ोत्तरी आम आदमी की जेब पर खासा प्रभावित कर रही है। इससे अब डग्गामार वाहन चालकों को भी काफी फायदा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें