फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महिला को ब्लैकमेल करने वाला उत्तराखंड का युवक गिरफ्तार

Fri, 29 Sep 2023 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। उत्तराखंड का युवक शहर की एक महिला को काफी समय से दो अज्ञात नंबरों से मेसेज भेजकर ब्लैकमेल कर रहा था। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की और फिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराकर बताया था कि उसके मोबाइल पर दो अज्ञात नंबरों से मेसेज भेजकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की जा रही है। उसके फोटो को एडिट कर अश्लील बनाकर इंटरनेट पर पोस्ट करने की धमकी दी जा रही है। कोतवाली पुलिस ने आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस ने सर्विलांस और साइबर सेल के माध्यम से आरोपी की तलाश करना शुरू की। जानकारी के दौरान पता चला कि महिला को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी युवक उत्तराखंड के टिहरी जिले के पीपली निवासी सुरेंद्र पंवार पुत्र लक्ष्मण सिंह पवार है। इस पर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उत्तराखंड में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि मुकदमा जमानत योग्य होने के कारण उसको सीआरपीसी का नोटिस देकर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आरोपी का मोबाइल कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें