फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रोडवेज बस से दिल्ली का सफर हुआ महंगा, परिवहन निगम ने बढ़ाया किराया

Sat, 06 May 2023 06:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत से दिल्ली आनंद विहार जाने वाले यात्रियों को अभी तक 10 प्रतिशत बढ़े किराये के मुताबिक 511 रुपये खर्च करने होते थे, लेकिन अब चार रुपये बढ़कर यह टिकट 515 का हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत से रोडवेज बस से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परिवहन निगम ने एक और झटका दिया है। बिना सूचना के टिकट पर चार रुपये की बढ़ोत्तरी कर दी गई। एआरएम ने बताया कि आनंद विहार में पार्किंग शुल्क बढ़ने के कारण ये फैसला आरएम के स्तर से लिया गया। पांच मई की सुबह से इसे लागू भी कर दिया गया।

विज्ञापन


शहर से दिल्ली आनंद विहार जाने वाले यात्रियों को अभी तक 10 प्रतिशत बढ़े किराये के मुताबिक 511 रुपये खर्च करने होते थे, लेकिन अब चार रुपये बढ़कर यह टिकट 515 का हो गया। खास बात यह है कि सिर्फ दिल्ली जाने वाले यात्रियों को ही बढ़ा हुआ किराया देना होगा। 

नोएडा तक का टिकट लेने वाले यात्री इससे प्रभावित नहीं होंगे। यात्रियों का कहना है कि इस बारे में परिवहन निगम ने कोई आम सूचना पहले से जारी नहीं की, वहीं एआरएम ने बताया कि बरेली आरएम कार्यालय से उन्हें इसकी जानकारी दो दिन पहले मिली। उन्होंने कहा कि आनंद विहार बस अड्डे से भी पहले से इसकी जानकारी नहीं दी गई थी। ऐसे में सूचना को पूर्व से ही नहीं बताया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतना बढ़ा पार्किंग शुल्क

आनंद विहार बस अड्डे पर पहले प्रति बस का 490 रुपये पार्किंग शुल्क था जो बढ़कर 618 हो गया। ऐसे में 128 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई। इसके चलते प्रति यात्री टिकट पर 4 रुपये का इजाफा किया गया।

एआरएम विजय गंगवार ने बताया कि आनंद विहार बस अड्डे पर पार्किंग शुल्क बढ़ाने के कारण महज दिल्ली रूट की बसों पर किराये में चार रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है।

तीन माह पहले भी बढ़ा था किराया

परिवहन निगम ने तीन माह पहले छह फरवरी को दस प्रतिशत किराए बढ़ाया था, जिससे लोग परेशान थे, अब आनंद विहार के लिए चार रुपये की बढ़ोत्तरी ने उन्हें एक और झटका दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें