फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सदर विधानसभा क्षेत्र में 3.60 करोड़ से होगा सड़कों का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यमंत्री संजय गंगवार की ओर से सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री के सामने रखा गया था मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। सदर विधासनसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सड़कों की तस्वीर अब बदलने वाली है। राज्यमंत्री की पैरवी के बाद शासन ने इसके लिए 3.60 करोड़ से सड़कों के निर्माण की वित्तीय स्वीकृति दी है।
प्रदेश के कृषि विपणन एवं उद्यान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने राज्यमंत्री संजय गंगवार को भेजे पत्र में इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि ललौरीखेड़ा ब्लॉक के ग्राम चांदडांडी से आलमडांडी तक लगभग 1.73 किलोमीटर संपर्क मार्ग का निर्माण किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिए शासन ने 70.00 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
विज्ञापन

त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत क्षेत्र की कई सड़कों का निर्माण किए जाने की 29.03 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति शासन से मंजूर हुई है।अमरिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर में कटईया वालों के घर से रामभरोसे एवं डाॅ. पप्पू के घर होते हुए माधोपुर रोड तक इंटरलाॅकिंग रोड का निर्माण कराया जाएगा।
ग्राम नवदिया विसेन में कल्लूराम के घर से होरीलाल के खेत तक इंटरलाॅकिंग रोड का निर्माण कराया जाएगा। मरौरी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम अलीगंज में सुरेन्द्र साड़ी वाले की दुकान से महेन्द्र पाल की बगिया से होते हुए श्मशान घाट के आगे पुलिया तक इंटरलाॅकिंग रोड का निर्माण कराया जाएगा। ग्राम मीरापुर में कटुआर के घर से मोहन सिंह के घर तक इंटरलाॅकिंग रोड का निर्माण कराया जाएगा। ब्लॉक ललौरीखेड़ा के ग्राम पंचायत गुटैया में प्रधान की चक्की से नहर की पुलिया तक इंटरलाॅकिंग रोड का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत हंडा में श्यामाचरन की बैठक से कालीचरन के घर तक इंटरलाॅकिंग रोड का निर्माण कराया जाएगा। ग्राम पंचायत कुकरीखेड़ा में मंदिर से नहर होते हुए बुद्धसेन के घर तक इंटरलाॅकिंग रोड का निर्माण कराया जाएगा। राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने बताया की विधानसभा क्षेत्र में अभी अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों, पुलियों आदि के निर्माण कार्य कराये जाने के प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें