फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सड़क चौड़ीकरण का कार्य ठप, राहगीरों की परेशानी बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। गजरौला-बरखेड़ा मार्ग के गांव भोपतपुर से बुहिता तक आठ किमी लंबे संपर्क मार्ग का लोक निर्माण विभाग की ओर से चौड़ीकरण का कार्य शुरू कराया, लेकिन दो माह से कार्य ठप है। सड़क उखड़ी पड़ी होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़क को उखाड़कर उस पर पत्थर बिछा दिए गए हैं। अब यह अधूरा निर्माण और ज्यादा परेशान कर रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क उखड़ी पड़ी होने से दोपहिया वाहन अक्सर फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। ज्यादातर लोग सड़क का हाल देखकर करीब चार किमी का चक्कर लगाकर दौलतपुर होते हुए ही बरखेड़ा पहुंचते हैं। ग्रामीणों का कहना हैं कि यदि शीघ्र निर्माण नहीं कराया गया तो बरसात में और स्थिति ज्यादा खराब हो जाएगी। इस संबंध में अधिशासी अभियंता एसके जैन का कहना है कि ठेकेदार को पर्याप्त श्रमिक न मिल पाने की वजह से कार्य रुका है। जल्द ही कार्य तेजी से शुरू कराकर पूर्ण करा लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

-
काफी दिनों पहले ठेकेदार ने सड़क खोदकर पत्थर डलवा दिए थे। सड़क उखड़ी होने से आवागमन में बहुत परेशानी हो रही है। -हरीश कुमार

वाहनों को चार किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर बरखेड़ा ले जाना पड़ रहा है। इससे बेवजह का आर्थिक बोझ पड़ रहा है। -योगेंद्र कुमार


पत्थर उछलने से लोगों को चोट लगती है और बाइक भी फिसल जाती है। इस कारण कई हादसे हो चुके हैं। जल्द सड़क निर्माण पूरा हो। -रमेश गंगवार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें