फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मझोला-ड्यूनीडैम मार्ग के चौड़ीकरण के लिए सड़क उखाड़ना शुरू

Sun, 14 Dec 2025 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शुरू हुआ मझोला-डूनीडाम मार्ग का निर्माण संवाद
विज्ञापन
मझोला। लंबे समय से बदहाल पड़े मझोला-ड्यूनीडाम मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। मार्ग के निर्माण के लिए कई माह पूर्व धनराशि स्वीकृत हुई थी। लोक निर्माण विभाग ने सड़क पर पड़ने वाली पुलियों के चौड़ीकरण का काम तो कराया, लेकिन सड़क का निर्माण ठप पड़ा था।
विज्ञापन

मझोला को अमरिया तहसील मुख्यालय से जोड़ने वाला ड्यूनीडैम मार्ग कई सालों से बदहाल पड़ा था। ग्रामीणों की मांग और शिकायतों केे बाद करीब छह माह पूर्व सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली। नौ करोड़ रुपये से लगभग आठ किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जाना है। धनराशि स्वीकृत होने के बाद भी निर्माण शुरू नहीं हुआ।
अमर उजाला ने 11 दिसंबर के अंक में इस समस्या पर प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की। इसके बाद विभागीय जिम्मेदार हरकत में आए। सड़क के निर्माण एवं चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई है। पुरानी जर्जर सड़क को उखाड़ा जा रहा है। लगभग 500 मीटर तक आधे मार्ग को तोड़ दिया गया, जबकि दूसरे हिस्से से आवागमन की व्यवस्था जारी रखी गई है। लंबे समय से उपेक्षित सड़क के सुधारीकरण की शुरुआत होते ही क्षेत्रवासियों में खुशी है।
विज्ञापन

पांच मीटर चौड़ा होगा मझोला-ड्यूनीडैम मार्ग
सड़क पर गड्ढे हो जाने के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कत झेलनी पड़ रही है। इस मार्ग को पांच मीटर चौड़ा बनाया जाना है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पुलियों का निर्माण पूरा होने के बाद सड़क का काम तुरंत शुरू होना चाहिए था, लेकिन देरी हो गई। अब जब काम शुरू हो गया, तो उम्मीद है कि सड़क का निर्माण मानकों के साथ समय पर पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें