फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हाथों से उखड़ रही 32 लाख रुपये से बनी सड़क, लोगों ने वीडियो बनाकर किया वायरल

Tue, 14 Mar 2023 11:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई जा रही सड़कों की गुणवत्ता को लेकर लगातार उठ रहे सवाल थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कलीनगर क्षेत्र में बन रही सड़क हाथों से उखड़ रही है। 
विज्ञापन
हाथों उखड़ रही सड़क (वीडियो से लिया गया स्नैपशॉट) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत जिले में बनने वाली सड़कों की गुणवत्ता को लेकर लगातार वीडियो वायरल हो रहे हैं। अब कलीनगर क्षेत्र के गांव मथना से शाहगढ़ तक बनने वाली सड़क का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ग्रामीण हाथ से ही सड़क उखड़ने की बात कह रहे हैं। लोकनिर्माण विभाग की ओर से तीन किलोमीटर लंबी यह सड़क करीब 32 लाख रुपये से बनवाई जा रही है।

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई जा रही सड़कों की गुणवत्ता को लेकर लगातार उठ रहे सवाल थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पूर्व में कई मामले सामने आने के बाद अब कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव मथना जप्ती से शाहगढ़ तक निर्माणाधीन तीन किलोमीटर लंबी सड़क का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि सड़क की क्वालिटी बहुत घटिया है। मसाला डालने से पहले नीचे कुछ भी नहीं लगाया गया। मिट्टी के ऊपर ही मसाला डाल दिया गया। इससे सड़क उखड़ने लगी है, जोकि मानक के अनुसार नहीं बन रही है।

विज्ञापन

अधिकारियों ने शुरू की जांच 

ग्रामीणों का कहना है कि 32 लाख रुपये से इस सड़क को बनाया जा रहा है। जब अभी यह हाल है तो आगे क्या होगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ताकि संबंधित से जवाब मांगा जा सके। हालांकि अधिकारियों का तर्क है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो करीब सप्ताह भर पुराना है।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता उदय नरायण सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर डीएम के संज्ञान में मामला डाला गया है। ताजी सड़क बन रही है और किनारे पर मसाला पड़ा रह गया। वहीं उखड़ने की बात सामने आ रही है। वीडियो करीब सप्ताह भर पुराना है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें