फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: असम हाईवे से कलीनगर पुल तक 1.70 करोड़ रुपये से बनेगी सड़क

विज्ञापन
कलीनगर के निकट निर्माण केलिए उखाड़ा जा रहा मार्ग । संवाद
विज्ञापन
कलीनगर। असम हाईवे से वाइफरकेशन पहुंचने में वीआईपी के साथ ही सैलानियों को आसानी होगी। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शासन की मंजूरी के बाद सिंचाई विभाग की ओर से असम हाईवे से कलीनगर पुल तक हाॅटमिक्स सड़क बनाई जाएगी। इसके लिए 1.70 करोड़ का बजट स्वीकृत हो चुका है।
विज्ञापन

सैलानियों के लिए वाइफरकेशन और टाइगर रिजर्व जाने के लिए सबसे आसान मार्ग असम हाईवे ही है। वाइफरकेशन तक हरदोई ब्रांच नहर मार्ग लंबे समय से जर्जर है। हेड वर्क्स डिवीजन के अधिकारी की दिलचस्पी के बाद शासन ने मार्ग के निर्माण की मंजूरी दे दी है। विभाग की ओर से टेंडर आमंत्रित करने के बाद मार्ग उखाड़ना शुरू कर दिया गया है। हॉटमिक्स से सड़क का निर्माण कराया जाएगा। मार्ग की चौड़ाई तीन मीटर ही रहेगी। मार्ग के बन जाने से टाइगर रिजर्व आने वाले पर्यटकों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन

अवर अभियंता रोहित कुमार ने बताया कि शासन से मंजूरी मिलने के बाद मार्ग का निर्माण शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें