गांव चौसर हरदो पटृी के पास बाढ़ में खराब हुई सड़क।संवाद
बीसलपुर। नगर से गांव चौसर हरदो पट्टी तक जाने वाला मार्ग गांव चौसर हरदोपट्टी के पास बाढ़ से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे उधर का आवागमन पूरी तरह ठप रहा।
नगर से गांव चौसर हरदो पट्टी तक जाने वाला मार्ग नौ जुलाई को आई बाढ़ के पानी से गांव रंपुरा के पास कट गया था। इसके बाद अब गांव चौसर हरदो पट्टी के पास पुलिया के दोनों ओर मार्ग कट गया है। इस वजह से इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप है। इधर से गुजरने वाले लोगों विशेष रूप से महिलाओं को काफी ज्यादा दिक्कत हो रही है।
इन लोगों को काफी लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्यों को जाना पड़ रहा है। इस कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस बीच जागरूक लोगों ने लोक निर्माण विभाग और प्रशासन के अधिकारियों से कई बार फोन पर इस समस्या का समाधान कराने की मांग की, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई, जिससे लोगों में इन अधिकारियों के प्रति रोष है। इस बावत एसडीएम महिपाल सिंह ने बताया कि बहुत जल्द समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।