फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धीमा हुआ सड़कों का निर्माण, आवागमन में दिक्कतें बरकरार

विज्ञापन
बीसलपुर मैं स्टेशन के सामने अधूरी पड़ी सड़क । संवाद
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में विभागीय अधिकारियों की ड्यूटी लगने से सुस्त हुआ काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंताओं की ड्यूटी चुनाव में लग जाने से बीसलपुर-बेनीपुर सड़क और दियोरिया-घुंघचाई मार्ग के निर्माण की रफ्तार काफी कम हो गई है। ऐसे में यहां से निकलने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लोक निर्माण विभाग ने करीब 18 करोड़ की लागत से 15 किलोमीटर लंबे बीसलपुर- बेनीपुर सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया। इस जर्जर मार्ग का पुनर्निर्माण भी होना था और सड़क का चौड़ीकरण भी।
विज्ञापन

इसी क्रम में जब विभाग ने 3.75 करोड़ की लागत से करीब 12 किलोमीटर लंबे दियोरिया- घुंघचाई मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कराया तो क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। दरअसल इन दोनों मार्गों की हालत काफी ज्यादा खराब होने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा था।
निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग के क्षेत्रीय अवर अभियंताओं की देख रेख में शुरू हुआ। दोनों मार्गों का लगभग 50 फीसदी काम पूरा भी हो गया। विभाग के निर्देश पर दोनों मार्गों का निर्माण कार्य 31 मार्च तक हर हालत में पूरा हो जाना चाहिए था। यह और बात है कि निर्माण कार्य पूरा हो पाता कि उससे पहले ही अवर अभियंताओं की चुनाव में ड्यूटी लग गई। इस वजह से दोनों सडक़ों का निर्माण अघोषित रूप से ठप हो गया, जिससे क्षेत्रवासियों में अब रोष है।

क्षेत्रवासियों का दर्द
नगर से बेनीपुर तक स्वीकृत हुई सडक़ का निर्माण कार्य रुक जाने से राहगीरों को काफी ज्यादा दिक्कत हो रही है। विभाग को चाहिए कि अधूरी पड़ी सडक़ का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराए।
- शशिकांत मिश्रा, मोहल्ला दुर्गाप्रसाद बीसलपुर।
-
दियोरिया-घुंघचाई मार्ग का निर्माण कार्य अधर में लटक जाने से लोगों का लोक निर्माण विभाग से विश्वास उठ रहा है। विभाग का दायित्व है कि जनता के प्रति उठ रहे अपने विश्वास को बरकरार रखने के लिए सड़क का निर्माण तुरंत शुरू कराए।
- विमल गुप्ता, कस्बा घुंघचाई
-
लोक निर्माण विभाग के क्षेत्रीय अवर अभियंताओं की चुनाव में ड्यूटी लग जाने से दोनों सडक़ों का निर्माण कार्य अपेक्षित गति से नही हो पा रहा है। चुनाव निपटते ही दोनों सडक़ों का निर्माण कार्य पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- चितरंजन, प्रसाद अवर अभियंता, लोक निर्माण विभाग

बीसलपुर मैं स्टेशन के सामने अधूरी पड़ी सड़क । संवाद

बीसलपुर मैं स्टेशन के सामने अधूरी पड़ी सड़क । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें