आम आदमी पार्टी के तत्वावधान में जर्जर माधोटांडा मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर चल रहा धरना तीसरे दिन भी जारी रहा।
शहर
के गौहनिया रेलवे क्रासिंग के समीप पार्टी कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय लोगों
ने शनिवार को भी धरना दिया। धरनास्थल पर हुई सभा में जिला संयोजक संदीप
सक्सेना ने कहा कि पूर्व में तत्कालीन डीएम ने ठेकेदार से 55 लाख रुपये की
रिकवरी की गई थी, लेकिन मौजूदा डीएम द्वारा कोई भी धनराशि न होने की बात
कही जा रही है। अफसर जनता को बराबर गुमराह करते आ रहे हैं। इसे बर्दाश्त
नहीं किया जाएगा। सभा को सचिव दानिश खां, अरुण गंगवार, राजीव सक्सेना आदि
ने विचार रखे। धरने को प्रोग्रेसिव टैक्स बार एसोसिएशन व न्यू वि जन
वेलफेयर सोसायटी ने समर्थन दिया। धरना देने वालों में नगर संयोजक गोविंद
रस्तोगी, अमित मिश्रा, सुनील कुमार, विपिन शर्मा, अर्निवान, संजीव,
स़ृजित, सूरज सिंह, जगदीश कुशवाहा, त्रिलोक सिंह, गुरदीप सिंह, अशोक सिंह,
उत्तमचंद, मोहम्मद खलीक, फईम खां, हरवंश वर्मा, गुरप्रीत सिंह, गुरवंत
सिंह, नरेश शर्मा आदि शामिल रहे।