फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली-हरिद्वार हाइवे पर ट्रक पलटा, सब फंसे जाम में

Fri, 27 Feb 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत की ओर से लालकुआं जा रहा बैगास से भरा एक ट्रक सरदार नगर के निकट शुक्रवार तड़के छह बजे हाइवे पर पलट गया। इस बीच सितारगंज से पत्थर भरा आ रहा एक ट्रक साइड से निकालने के चक्कर में मार्ग पर कीचड़ व गड्ढे होने के कारण उसमे फंस गया। इसके बाद हाइवे पर दोनों ओर का आवागमन ठप हो गया। थोड़ी ही देर में वाहनों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई। इस जाम में भारी वाहनों के अलावा कई बसें व निजी वाहन भी जाम में फंस गए। पलटे ट्रक के चालक ने दूसरा खाली ट्रक मंगवाया तो वह भी कई घंटे बाद किसी तरह वहां पहुंच सका। जिसके बाद पलटे बैगास को खाली ट्रक में लोड कर तथा ट्रक को क्रेन से सीधा करवा जाम खोला जा सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें