फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने मतदान के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उपाधि महाविद्यालय की स्वयंसेविकाओं ने बृहस्पतिवार को मलिन बस्ती बागगुलशेर खां में प्रभातफेरी निकाली और लोगों को मतदान और शिक्षा के लिए जागरूक  किया। अवंतीबाई ग्रुप की श्रद्धा, साक्षी, अंकिता, खुशबू, डोली गंगवार, रामश्री, वंदना शर्मा, अनीता देवी आदि शामिल रहीं। इस दौरान हुई पोस्टर प्रतियोगिता में अंजली, अनीता, गंगादेवी व परवीन ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रतिभा पांडेय, डॉ. मनोज गुप्ता, डॉ. विनय गर्ग, डॉ. आरएस मिश्रा, डॉ. विपिन नीरज, डॉ. राखी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जेएमबी इंस्टीट्यूट के एनएसएस शिविर के छठे दिन स्वयंसेवकों ने गांव देवीपुरा में मतदान जागरूकता रैली निकाली और ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेवक सौरभ, धर्मेंद्र, संतोष, कपिल, अतुल, विजय, वीर सिंह, सरिता, राजेश्वरी, कुसुम, रेखा, अदिति, संगीता आदि ने श्रमदान कर साफ सफाई की। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एसपी सिंह,  डॉ. तृप्ति मिश्रा चीफ प्रॉक्टर एनएम सक्सेना, डॉ. शैलेद्र, रिचा यादव, ईशा गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें