फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक से टकराई बाइक, चार घायल

Thu, 19 Mar 2015 12:15 AM IST
न्यूरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे से शहर जाते समय युवक की बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक पर आगे बैठी चार साल की बच्ची सहित चार लोग घायल हो गए। बच्ची की हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रक और चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

न्यूरिया के मोहल्ला भीतरगांव निवासी शहवाज बुधवार को बाइक से पीलीभीत आ रहा है। बाइक पर उसकी रिश्तेदार दो महिलाएं क्रमश: मुन्नी व शाहीन पीछे बैठी थीं जबकि आगे टंकी पर शाहीन की चार वर्षीय बालिका सुहालिया बैठी थी। कस्बे से कुछ दूर चलने पर बाइक एक पेट्रोल के सामने सड़क किनारे खड़े ट्रक में टकरा गई। ट्रक से टकराने पर बाइक पर आगे बैठी बालिका सुहालिया, बाइक चालक शहबाज एवं दोनों महिलाएं घायल हो गई। सुहालिया के अधिक चोट लगने पर जिला अस्पताल भेजा गया जहां हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने ट्रक और चालक को कब्जे में ले लिया है। एसओ शमशाद अहमद ने बताया अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें