फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चीनी मांझे की चपेट में आकर रालोद के युवा जिलाध्यक्ष घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Tue, 27 Jan 2026 07:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
जिला अस्पताल में उपचार कराते रालोद के युवा जिलाध्यक्ष राम मिश्रा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

प्रतिबंध के बावजूद चीनी मांझे की बिक्री हो रही है। पीलीभीत के गांधी स्टेडियम रोड पर रालोद के युवा जिलाध्यक्ष राम मिश्रा चीनी मांझे की चपेट में आ गए। गनीमत रही कि बाइक की गति कम होने से उनकी गर्दन में मांझे का गहरा घाव नहीं हुआ। उन्हें राहगीरों की मदद से अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया। कुछ देर तक सड़क पर लोगों का आक्रोश भी देखा गया।

विज्ञापन


बसंत पंचमी शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद भले ही प्रशासन राहत की सांस ले रहा हो, लेकिन शहर में चीनी मांझे की खुलेआम बिक्री और उपयोग से हादसे थम नहीं रहे। मंगलवार दोपहर गांधी स्टेडियम मार्ग पर बाइक से जा रहे राष्ट्रीय लोक दल के युवा जिलाध्यक्ष राम मिश्रा अचानक चीनी मांझे की चपेट में आ गए। मांझा उनकी गर्दन में उलझ गया। उन्होंने खुद को बचाने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ने से बाइक फिसल गई और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। 

हादसे के बाद मौके पर मची अफरातफरी 
हादसे में राम मिश्रा की गर्दन में मांझे से चोट आई, जबकि गिरने से शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं। अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद राहगीरों ने तत्काल घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। 
विज्ञापन


घटना के बाद गांधी स्टेडियम मार्ग पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने चीनी मांझे की बिक्री को लेकर हंगामा करते हुए कहा कि प्रतिबंध के बावजूद यह खुलेआम बिक रहा है, लेकिन प्रशासन प्रभावी कार्रवाई करने में विफल है। मांग की कि चीनी मांझे की बिक्री और उपयोग पर सख्ती से रोक लगाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके। सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर का कहना है कि जल्द ही अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें