फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिलचिलाती धूप में बेहाल हो रहे बच्चे

Fri, 15 May 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम के बदलते मिजाज के आगे हर कोई लाचार दिखा। जनमानस बुरी तरह बेहाल हो रहा है। शुक्रवार को सुबह ही सूरज की तपिश ने दिन के माहौल का अहसास करा दिया था। अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चिलचिलाती धूप व दिनभर चली गर्म हवाओं के थपेड़ाें से लोग बेहाल दिखे। स्कूली बच्चे लौटते समय हाथों में पानी की बोतलें लिए नजर आए तो कुछ गर्मी से व्याकुल पानी पीकर प्यास बुझाते हुए जा रहे थे।  दोपहर होते होते शहर की सड़कों पर भी लोग कम ही दिखे। बाजार में भी भीषण गर्मी से सन्नाटा सा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें