फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रिजवान स्पोर्टिंग ने तिलहर हंटर्स को 23 रन से हराया

Fri, 27 Dec 2024 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। प्रयास क्रिकेट एकेडमी की ओर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को दूसरे सेमीफाइनल मैच में रिजवान स्पोर्टिंग शाहजहांपुर तथा तिलहर हंटर्स के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें रिजवान स्पोर्टिंग ने 23 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन



रिजवान स्पोर्टिंग ने टॉस जीतकर पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 181 रन बनाए। इस लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर उतरी तिलहर हंटर्स की पूरी टीम निर्धारित ओवर में 157 रन बनाकर आउट हो गई।
तिलहर हंटर्स की ओर से सूर्या ने सर्वाधिक 55 रन बनाए। रिजवान स्पोर्टिंग की ओर से अल्वाव ने छह विकेट लिए। अल्वाव के इस शानदार प्रदर्शन के लिए उनको मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच के मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख के पति अमित सिंह रहे। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंपायर पंकज गुप्ता और नितेश कुशवाहा रहे। स्कोरिंग प्रतीक अग्निहोत्री ने तथा कमेंट्री उदयवीर सिंह ने की। मैच के दौरान कोच रजत शर्मा के अलावा सभासद संतोष शर्मा, सभासद मनोज दिवाकर, सभासद जोनू चौहान सहित क्रिकेट एकाडमी के विपिन सिंह, निक्की दिनकर, जिम्मी दिनकर, गुड्डू गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें