फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा का जलस्तर और बढ़ा, पैंटून पुल से आवागमन पूरी तरह बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। शारदा नदी में मंगलवार को फिर जलस्तर बढ़ गया। रास्ते पर जलभराव से पैंटून पुल से आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। बसों का संचालन भी ठप हो गया। अब शारदा पार आवागमन को लोगों को 30 की जगह 130 किमी की दूरी तय करने की मजबूरी है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात शारदा का जलस्तर बढ़ने से रास्ते में पैंटून पुल के पास जलभराव से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया था। बाइक सवार भी नहीं निकल पा रहे थे। तहसील मुख्यालय आवागमन को लोगों को 30 की जगह 130 किमी दूरी तय करनी पड़ी। हालांकि रविवार को जलस्तर कम होने से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया था। लोगों ने राहत की सांस ली। सोमवार को फिर शारदा का जलस्तर बढ़ने पर रास्ते में जलभराव से चार पहिया छोटे वाहनों और बाइक सवारों का आवागमन बंद हो गया था। बसें और चार पहिया बड़े वाहन चलते रहे। मंगलवार को अचानक फिर नदी का जलस्तर बढ़ा। इससे पैंटून पुल से आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। मंगलवार दोपहर से बसें भी नहीं चल सकीं।
जल स्तर बढ़ने से नदी पार फंसी बसेें, दूसरे मार्गों से वापस आईं
पूरनपुर-टाटरगंज बस यूनियन के प्रबंधक लियाकत हुसैन ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ने से कई बसें नदी के पार फंस गईं। इनको लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर, पलिया भीरा, मैलानी, शाहजहांपुर के खुटार होते हुए पूरनपुर लाया गया। अक्सर रास्ता खराब होने से बस मालिकों में रोष है। उनका कहना है कि पूरे साल टैक्स देने के बाद भी बसें मात्र कुछ दिन ही चल पाती हैं। रास्ता खराब होने से बसें क्षतिग्रस्त होती हैं।
विज्ञापन

------------
- रविवार को नदी का जलस्तर कम होने पर वाहनों का आवागमन शुरू कराया गया था। सोमवार को फिर जलस्तर बढ़ने लगा। मंगलवार को अधिक जलस्तर बढ़ने से वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है। जलस्तर कम होने पर ही वाहनों का आवागमन हो सकेगा। - उदयनारायण, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें