पीलीभीत। जिले की प्रतिभाशाली एथलीट रितु गंगवार ने बरेली में आयोजित 6वीं यूपी स्टेट ओपन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 10 हजार मीटर दौड़ स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। इस उपलब्धि से पीलीभीत जिले का नाम रोशन हुआ है।
रितु की इस शानदार सफलता पर जिला सचिव डोरी लाल शर्मा ने बधाई दी। एथलेटिक्स कोच मनीष कुमार, अध्यक्ष राजवीर और कोषाध्यक्ष निर्मला सिंह ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। यह पदक उनकी खेल प्रतिभा का प्रमाण है। इन सभी ने रितु गंगवार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि रितु की यह उपलब्धि जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। संवाद