फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उठ रहीं आग लपटें और हो रहे धमाके, जान बचाने के लिए चीखती रही थीं बेटियां

विज्ञापन
जहानाबाद के मोहल्ला जोशी टोला में हादसे के बाद लगी भीड़। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
राकेश कुमार
विज्ञापन

पीलीभीत। जहानाबाद के जोशी टोला में आतिशबाजी के कारोबारी अजीम बेग के घर जिस वक्त मंगलवार को दोपहर पटाखों में विस्फोट हुआ और आग लगी तो पल भर में अफरातफरी के साथ चीख पुकार मच गई। पड़ोसी और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े लेकिन आग की लपटों के साथ धुएं का गुबार उठ रहा था। धमाके हो रहे थे। ईंटें दूर-दूर जाकर गिर रहीं थीं। पटाखे फट रहे थे। आग में फंसी पटाखा कारोबारी की तीनों बेटियां जान बचाने के लिए चीख रहीं थीं। बाहर खड़े लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुटे थे।
युवक सारिक खान ने बताया कि चौतरफा आग ही आग नजर आ रही थीं और बीस मिनट तक तो कोई घुस नहीं पा रहा था। अंदर से बेटियों की आवाज आ रही थी पापा- हमें बचा- हमें बचा लो। जब थोड़ी सी आग कम हुई तो अजीम बेग दो पुत्रियों निशा (17) और सानिया (15) सबसे पहले निकाला गया। नगमा मलबे में दब गई थी। उसे निकालने में समय लगा। सारिक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर हर कोई मौके की ओर दौड़ पड़ा था लेकिन आग बुझाने के लिए मोटर नहीं चल पा रहे थे क्योंकि बिजली नहीं थी।
विज्ञापन

पचास से अधिक लोग लाइन बना खड़े हो गए और एक व्यक्ति दूसरे व्यकित बाल्टी थमा रहा था इससे आग बुझाने प्रयास था। इससे असर पड़ा। पानी डालने वाले युवा अधिक थे। दमकल घटना के डेढ़ घंटे बाद पहुंच पाई। आग पर काबू तब पूरी तरह से पाया जा सका जब दमकल पहुंची। नगर पालिका का टैंक भी मंगाया गया। वह दमकल से पहले आ गया था। उससे आग पर काबू पाने में मदद मिली।
पुलिस ने सील किया घटना स्थल अब होगी छानबीन
हादसे के बाद पुलिस ने घटना स्थल को घेरे में लिया है। मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। किसी को उस स्थान पर नहीं जाने दिया जा रहा है जहां पर विस्फोट हुआ था।
विज्ञापन

आधा किलोमीटर से ज्यादा दूर तक गई थी धमाके की आवाज
जब हादसा हुआ तो एक धमाका इतना तेज था कि पूरी बस्ती में लोग डर गए थे। आधा किलोमीटर दूर तक आवाज गई थी। इसी धमाके को सुनकर लोग दौड़ पड़े थे। मौके का मंजर भयावह था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें