डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की समीक्षा बैठक में जंगल पर जनता की निर्भरता कम करने
और मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्णय
लिया गया।
वन्यजीव संरक्षण पर काम कर रही विश्व प्रकृति निधि की बैठक
शहर के एक होटल में हुई। तराई आर्कलैंड स्पेड के हेड डॉ. मुदित गुप्ता ने
कहा कि टाइगर रिजर्व बनने से वनों में मानव प्रवेश पर अंकुश लगा है। घटनाएं
रोकने को स्टाफ को प्रशिक्षित किया जाएगा साथ ही जंगल से सटे क्षेत्रों
में जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया।
वनविभाग को वाहन एवं
अन्य सुविधाएं दिलाए जाने का भी निर्णय लिया गया। इस दौरान छह माह पूर्व
बनी कार्य योजना की समीक्षा की गई। बैठक में इन दिनों महोफ, माला और
दियोरिया रेंज में चल रही टाइगर गणना पर चर्चा हुई। साथ ही कैमरों की
नियमित मॉनीटरिंग पर जोर दिया गया। बैठक का संचालन परियोजना अधिकारी नरेश
कुमार ने किया। यहां रोहित रवि, विशु चक्रवर्ती, सहमत सूत्रधार, अनिल
श्रीवास्तव, प्रेम कुमार मौजूद रहे।