बीसलपुर। गायत्री शक्तिपीठ में रविवार को गायत्री यज्ञ हुआ और आर्यसमाज भवन में हवन का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अपनी एक एक बुराई छोड़कर उसके स्थान पर एक अच्छाई ग्रहण करने का संकल्प लिया।
गायत्री यज्ञ में श्रद्धालुओं ने हाथ जोड़कर यज्ञ स्थल की परिक्रमा की। हवन कुंड में आहुतियां दी। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। यज्ञ गायत्री परिवार के तहसील प्रभारी सत्यपाल यादव ने विधि-विधान से कराया। इस दौरान गायत्री परिवार के ब्लॉक प्रभारी प्रताप सिंह तोमर, देवकी नंदन गंगवार, जगदीश सिंह यादव, रामपाल गंगवार, और रामस्वरूप कश्यप समेत काफी गायत्री परिजन मौजूद रहे।
इधर, आर्यसमाज भवन में हुए हवन में आर्यजनों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। जयघोष और शांतिपाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। इस दौरान आर्यसमाज के प्रधान मोहन स्वरूप, मंत्री राकेश कुमार, पूर्व प्रधान डॉ. सत्येंद्र कुमार, जिला आर्य उपप्रतिनिधि सभा के पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद मिश्र, विजय कुमार, उग्रसेन गंगवार, बाबूराम मौर्य, रामभरोसेलाल, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. जितेंद्र सिंह और डॉ. देवेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।