फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजर्व कार्मिकों ने किया मानदेय का बहिष्कार

Fri, 09 Oct 2015 11:36 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में लगी मरौरी व बरखेड़ा ब्लाक की रिजर्व टीम के कर्मचारियों ने मानदेय कम देने का आरोप लगाया। क्षुब्ध कर्मचारियों ने मानदेय लेने से इंकार करते हुए मामले की शिकायत प्रेक्षक से की है।
विज्ञापन

प्रथम चरण के मतदान के लिए मरौरी ब्लाक में करीब 45 रिजर्व पार्टियां व बरखेड़ा में 17 रिजर्व पार्टियां रखी गई थीं। शाम करीब साढ़े चार बजे बरखेड़ा के जीजीआईसी में रुकी रिजर्व पार्टियों को बीडीओ बरखेड़ा द्वारा रिजर्व पार्टी के पीठासीन अधिकारी को 750 रुपये, मतदान अधिकारी प्रथम व द्वितीय को 250-250 रुपये व मतदान अधिकारी तृतीय को 150 रुपये का भुगतान किया गया। जिस पर रिजर्व ड्यूटी में लगे कर्मचारियों ने मानदेय कम देने बात कही। कुछ कर्मचारियों ने बदायूं डीएम के निर्वाचन मानदेय संबंधी आदेश को दिखाते ही उसके अनुसार ही मानदेय देने की मांग की। जिसमें पीठासीन अधिकारी को 1550, मतदान अधिकारी प्रथम को 1150, मतदान अधिकारी द्वितीय को 900 व मतदान अधिकारी तृतीय को 600 रुपये देने की बात कही गई। इस पर बीडीओ ने जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए पत्र के अनुसार देने की बात कही। जिस पर कर्मचारी भड़क उठे और उन्होंने मानदेय लेने से इंकार कर दिया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें पूरे दिन लंच पैकेट भी नहीं दिए गए। कुछ देर बाद ही शहर स्थित मंडी समिति में मरौरी ब्लाक के मतदान में रिजर्व ड्यूटी में लगे कर्मचारियों ने मानदेय कम देने का विरोध जताते हुए मानदेय लेने का बहिष्कार कर दिया। कर्मचारियों का कहना था कि प्रशिक्षण के दौरान उन्हें दिए गए मानदेय से अधिक मानदेय देेने की बात कही गई थी। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बहिष्कार करने वालों में राजेश कुमार, गौरव, राजेंद्र पाल, प्रभात किशोर, रुबि, शिखा, रविप्रकाश, संयम जादौन, अशोक कुमार, रुचि, गिरीश कुमार समेत तमाम कर्मचारी शामिल रहे। इधर, बीडीओ बरखेड़ा ऋषिपाल ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी जो धनराशि निर्धारित की गई है। उसके अनुसार ही धनराशि दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें