फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ओटी टेक्नीशियन की सेवाएं समाप्त करने के लिए भेजी रिपोर्ट

Fri, 22 Sep 2023 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ड्यूटी में लापरवाही व मनमानी करने के आरोप में मेडिकल कॉलेज में संविदा पर तैनात ओटी टेक्नीशियन रजनीश कश्यप को दोषी पाते हुए अनुशासन समिति की टीम ने डीएम को फाइल सौंप दी है। आरोप है कि रजनीश अधिकारियों के आदेशों का पालन नहीं कर रहा है। उसकी सेवाएं समाप्त करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज बनने पर जिला संयुक्त अस्पताल के सभी कर्मचारियों की ड्यूटी यहां लगा दी गई। महिला अस्पताल में तैनात ओटी टेक्नीशियन रजनीश कश्यप की ड्यूटी जनरल सर्जरी, आर्थो व ईएनटी में लगा दी गई। अधिकारियों के आदेश के बाद भी वह नियमित ड्यूटी नहीं कर रहा है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में दिक्कतें आ रहीं हैं।
इस पर मेडिकल कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजीव सक्सेना ने स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद सीएमओ डाॅ. आलोक कुमार ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सकों की सुंयक्त टीम गठित की। जांच में आदेशों का उल्लंघन, नौकरी में मनमानी, रोगियों को हो रही परेशानी के मद्देनजर रजनीश की सेवाएं समाप्त करने की संस्तुति के साथ रिपोर्ट डीएम को साैंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें