फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैटरी व्यापारी पर सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट

Thu, 04 May 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
छापामारी के दौरान एसडीएम के ऊपर तेजाब की छींटे डालने के आरोपी बैटरी व्यापारी ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में सरेंडर कर दिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट के लिए चालान कर दिया। अवैध तरीके से की जा रही तेजाब की बिक्री की सूचना पर एसडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन ने बुधवार को नगर की दो दुकानों पर सीओ के साथ छापामारी की थी। नगर के माधोटांडा रेलवे क्रासिंग के समीप मोहम्मद उमर खां की बैट्री की दुकान पर छापे में 14 केन तेजाब बरामद हुआ था। छापामार कार्रवाई के दौरान बरामद चार केन तेजाब को सड़क और नाली में फेंकना शुरू कर दिया गया। मौके पर पहुंची एसडीएम के ऊपर तेजाब की छींट पड़ गई थी। जिसका सीएचसी में इलाज कराया गया। बुधवार देरशाम पुलिस ने राजस्व निरीक्षक सतीश बाबू राना की ओर से बैट्री व्यापारी मोहम्मद उमर खां के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस ने उसके घर और प्रतिष्ठान में दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लग सका। बृहस्पतिवार को आरोपी मोहम्मद उमर ने कोतवाली पहुंचकर सरेंडर कर दिया। प्रभारी कोतवाल योगेंद्र कृष्ण नारायन ने बताया कि मोहम्मद उमर खां का कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें