फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका की जगह बच्चों को पढ़ा रहा था गांव का युवक

Thu, 04 May 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
शिक्षिका की जगह बच्चों को पढ़ा रहा था गांव का युवक
विज्ञापन
 ग्रामीण इलाकों में सरकारी विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था का खेल एसडीएम के निरीक्षण में सामने आया। तीन प्राइमरी और दो उच्च प्राथमिक स्कूलों के निरीक्षण में खामियां मिलने पर एसडीएम दंग रह गईं। सेहरामऊ उत्तरी के प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका गैरहाजिर मिली। एमडीएम संतोषजनक नहीं पाया गया। चलतुआ के पूर्व माध्यमिक स्कूल में शिक्षिका 14 अप्रैल से गैरहाजिर मिली। शिक्षिका की जगह एवज में एक प्राइवेट युवक पढ़ाता मिला, जोकि एसडीएम की गाड़ी देख भाग गया। एसडीएम ने एसओ सेहरामऊ को युवक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए है। कार्रवाई की संस्तुति कर रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है। एसडीएम श्रृद्धा शांडिल्यायान ने बृहस्पतिवार को सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सेहरामऊ प्राइमरी स्कूल में एक शिक्षिका गैरहाजिर मिली। स्कूल में 23 बच्चे मौजूद थे, लेकिन उनकी हाजिरी उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज नहीं थी। एमडीएम मीनू के अनुसार नहीं मिला। एमडीएम में सब्जी, दाल की जगह मात्र दाल बनाई गई थी। दाल में पानी की मात्रा अधिक थी। चलतुआ गांव स्थित पूर्व माध्यमिक स्कूल में एक शिक्षिका 14 अप्रैल से गैरहाजिर थी। एसडीएम को गांव के लोगों ने बताया कि शिक्षिका स्कूल कभी कभार आती है। शिक्षिका के एवज में बच्चों को पढ़ाने के लिए एक युवक लगा रखा है। एसडीएम की गाड़ी स्कूल में घुसती देख शिक्षिका के एवज में पढ़ा रहा युवक भाग निकला। एमडीएम रजिस्टर गायब था। जिन रसोइयों को खाना बनाते पाया गया, उनके बच्चे स्कूल में नहीं पढ़ते हैं। सेहरामऊ के स्कूल में मिड डे मील का रजिस्टर डेढ़ माह से अपडेट नहीं किया गया था। एसडीएम ने बताया कि रसोइयों को हटाने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारी को दिए गए हैं। गायब शिक्षकों के निलंबन की संस्तुति की रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। जबकि लेट स्कूल पहुंचने वाले शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें