फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष समेत 27 कांग्रेसियों पर निषेधाज्ञा के उल्लंघन की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नेहरू पार्क में कांग्रेस पार्टी द्वारा शुक्रवार को किए गए धरना प्रदर्शन को निषेधाज्ञा का उल्लंघन मानते हुए जिलाध्यक्ष और नगर अध्यक्ष समेत 27 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोविड-19 के चलते बीते दिनों से शहर में लगातार धारा 144 लागू है। इसके बावजूद भी लोग नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार को जिला कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा और नगर अध्यक्ष मुनेंद्रपाल सक्सेना ने यूरिया को लेकर चल रही किल्लत पर नेहरू पार्क में बिना अनुमति लिए ही अपने कार्यकर्ताओं की भीड़ एकत्र कर धरना प्रदर्शन किया था। इस मामले में एलआईयू की रिपोर्ट पर ठेका चौकी इंचार्ज विनोद कुमार की तहरीर पर निषेधाज्ञा उल्लघंन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर क्राइम मुकेश ने बताया कि बिना अनुमति के भीड़ एकत्र करने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें