फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मजदूरी के 2.25 लाख हड़पे, ठेकेदारों और उसके गुर्गों पर रिपोर्ट

Fri, 30 Jun 2023 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दियोरिया पुलिस ने मजदूरों के 2.25 लाख रुपये हड़पने और उनसे मारपीट करने के मामले में बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसमें ठेकेदार के अलावा उसके चार गुर्गों को भी नामजद किया गया है।
विज्ञापन

थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव सबुआपुर निवासी भूपराम ने बताया कि पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव टांडा छत्रपति का ठेकेदार लालाराम उन्हें और बीसलपुर क्षेत्र के कई मजदूरों को तीन माह पूर्व फर्रुखाबाद के गांव हरपालपुर में बालू भरने का काम कराने के लिए मजदूरी पर ले गया था। उन लोगों ने ढाई महीने लगातार काम किया। उनकी मजदूरी के 2.25 लाख रुपये बने, लेकिन ठेकेदार ने भुगतान नहीं किया।
आरोप है कि जब मजदूरों ने भुगतान देने का दबाव बनाया तो ठेकेदार और उसके गुर्गों ने मजदूरों से गालीगलौज और मारपीट की। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। भूपराम ने बृहस्पतिवार को दियोरिया कोतवाली में मामले की तहरीर दी। इस पर कई अन्य मजदूरों के भी हस्ताक्षर हैं। कोतवाल जवाहर लाल वर्मा ने बताया कि भूपराम की तहरीर के आधार पर गांव टांडा छत्रपति निवासी लालाराम, दियोरिया क्षेत्र के गांव लमुआ निवासी ताराचंद, बड़े लाल, बाबूराम और हीरालाल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें