फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ई-रिक्शा चालक से लूट की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। जहानाबाद के नवादा श्यामपुर निवासी देवेंद्र कुमार ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

देवेंद्र के अनुसार, 10 अगस्त 2024 की रात करीब सात बजे धर्मपाल समेत नौ लोगों ने रंजिश में उनका ई-रिक्शा रोका। आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज और लाठी-डंडों से मारपीट की। उन्होंने देवेंद्र की जेब से करीब 1,800 रुपये छीन लिए और ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त कर दिया। शोर सुनकर पहुंची पत्नी पुष्पा और बहन जगदेवी के साथ भी मारपीट की गई। ग्रामीणों ने तीनों को बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें