न्यूरिया । थाना क्षेत्र के गुलड़िया मझोला निवासी हफीज खां पुत्र रहीस खां ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसने करीब दो वर्ष पहले रजा अंसारी पुत्र अजीम अंसारी को 60 हजार रुपये उधार दिए थे। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर रजा अंसारी और जैद अंसारी ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल कराया है। सीओ सदर नताश गोयल ने बताया आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।संवाद