फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर कॉरपोरेशन के एसडीई पर नौकरी के बहाने दुष्कर्म करने की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पावर कॉरपोरेशन के तत्कालीन एसडीई (उपखंड अभियंता) के खिलाफ मुरादाबाद की महिला ने पीलीभीत बुलाकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट कराई है। आरोप है कि नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया। कोर्ट के आदेश पर सुनगढ़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मुरादाबाद की महिला ने पावर कॉरपोरेशन में तैनात रहे तत्कालीन एसडीई प्रमोद कुमार गौतम के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई है। महिला ने कहा है कि उसके पिता से एक मुकदमा चल रहा है। इसी दौरान एक नए नंबर से फोन आने लगे। आरोप है कि कॉल करने वाले ने खुद को पीलीभीत में पावर कॉरपोरेशन में बड़े पद पर तैनात अधिकारी बताया। आरोपी ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर पीलीभीत बुलाया। झांसे में आकर वह 13 फरवरी 2021 को पीलीभीत आई और यहां एसडीई पद पर तैनात प्रमोद कुमार गौतम से छतरी चौराहे पर मुलाकात हुई।
प्रमोद ने उसे कांशीराम कॉलोनी ले जाकर नौकरी के संबंध में बात की। वार्ता के दौरान एक अन्य व्यक्ति आकर वापस चला गया। प्रमोद कुमार गौतम ने नशे में उसे पकड़ लिया। विरोध पर उसे भी शराब पिला दी। उससे दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। रात में ही साढ़े दस बजे आरोपी अपनी गाड़ी से पीड़िता को बरेली सैटेलाइट स्टैंड पर छोड़कर लौट आया। अगले दिन वह फिर पीलीभीत पहुंची और सुनगढ़ी थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोपी ने घटना के बाद कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने लमीखपुर खीरी के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के बांधीकला प्रमोद कुमार गौतम के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। प्रमोद कुमार का पीलीभीत से उन्नाव तबादला हो चुका है।
विज्ञापन

एसडीई ने दी सफाई
बिलसंडा में एक नेता के घर बिजली चोरी फरवरी 2021 में पकड़ी गई थी। इस पर उसके खिलाफ थाने में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। तभी नेता ने देख लेने की धमकी दी थी। महिला का नेता से क्या संबंध है इसकी जानकारी नहीं है पर रिपोर्ट उसी को लेकर दर्ज कराई गई है। - प्रमोद कुमार गौतम, एसडीई उन्नाव
विज्ञापन

एसडीई पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। अब पुलिस साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई करेगी। महिला के बयान अदालत में दर्ज कराए जाएंगे।- दिनेश कुमार पी, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें