फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तीन सप्ताह बाद दर्ज हुई मंदिर पर उत्पात मचाने की रिपोर्ट

Sat, 18 Jan 2025 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने एक मंदिर में उत्पात मचाने के मामले की रिपोर्ट शुक्रवार को तीन सप्ताह बाद दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव भौरुआ स्थित मंदिर के पुजारी नन्हें गिरी ने बताया कि 23 दिसंबर की शाम को कुछ लोगों ने आकर उनके मंदिर में काफी ज्यादा उत्पात मचाया था। मंदिर की पवित्रता भी भंग की थी। विरोध करने पर पुजारी से गाली-गलौज भी की।
विज्ञापन

युवकों ने जान से मारने की नीयत से उन पर तमंचे से फायर भी झोंका। जिसमें वह बाल-बाल बच गए। उसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। नन्हें गिरी ने अगले दिन कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी थी। पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही थी। पुलिस ने जांच कर मामले को सही पाते हुए चार नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि नन्हें गिरी की तहरीर पर गांव राजूपुर निवासी शोएब हसन, मुन्ना, नन्हा हसन, जीशान सहित सात अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें