शाहजहांपुर। तिलहर की विधायक सलोना कुशवाहा की गाड़ी का शीशा टूटने के मामले में पुलिस ने चालक विनोद कुमार की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छतेनी से कथा से लौटते समय शनिवार शाम साढ़े छह बजे विधायक की कार का शीशा किसी चीज से टूट गया था। मामले में पुलिस ने जांच की। सोमवार को चालक विनोद कुमार ने गाड़ी पर हमले की तहरीर दी। उन्होंने कुछ आंशका भी व्यक्त की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। संवाद