कलीनगर। शाहगढ़ क्षेत्र में कार की टक्कर से घायल हुए पशुधन प्रसार अधिकारी महेश शर्मा की मौत के मामले में शुक्रवार को परिजनों ने माधोटांडा थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
माधोटांडा थाने के शाहगढ़ क्षेत्र में बुधवार को हादसा हुआ था। बाइक सवार बरेली के फरीदपुर निवासी पशुधन प्रसार अधिकारी महेश शर्मा व एक अन्य सहयोगी की बाइक जाते समय कार से टक्कर हो गई थी। हादसे में पशुधन प्रसार अधिकारी गंभीर घायल हो गए थे। जिन्हें जिला अस्पताल के बाद बरेली के हायर सेंटर रेफर किया गया था। जहां उनकी मौत हो गई थी। एसओ अचल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।संवाद