फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सड़क हादसे में महिला की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। सड़क हादसे में महिला की मौत मामले में पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुरैना गांव निवासी मंगल वैद्य ने माधोटांडा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 अक्तूबर की शाम पांच बजे उनकी पत्नी सारथी वैद्य घर के बाहर सड़क के किनारे खड़ी थीं। इस दौरान तेज गति से आई बाइक ने पत्नी को टक्कर मार दी। चालक क्षेत्र के ग्राम रामकोट निवासी समीर मल्लिक बाइक को छोड़ मौके से भाग गया। गंभीर रूप से घायल पत्नी की खटीमा ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें