फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सहायक विकास अधिकारी के साथ मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। सहायक विकास अधिकारी के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सहकारिता विभाग के सहायक विकास अधिकारी संदीप कुमार ने सेहरामऊ उत्तरी पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 24 मई को वह अपनी टीम के साथ बी पैक्स जोगराजपुर समिति के बकायेदार किसानों से बकाया वसूली के लिए भ्रमण पर थे। इस दौरान दोपहर करीब 2:30 बजे खच्चनपुर गांव में नौ साल पुराने बकायादार महेंद्र प्रसाद से मिले और बकाया दो लाख रुपये जमा करने के लिए समझाया।
विज्ञापन

किसान की ओर से दो दिन का समय मांगा गया। आरोप है कि किसान के घर से आगे बढ़ते ही पीछे से दो युवक आए और वाहन पर हाथ पीटते हुए शीशा खुलवाया। इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट शुरू कर दी। कमीज फाड़ दी। सेहरामऊ उत्तरी के थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें