फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मारपीट और छेड़खानी के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। जमीन के विवाद में दंपती को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि छेड़खानी भी की गई। शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अब दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी जगह पर एक महिला मकान बनाना चाहती है। आरोप है कि चार सितंबर को उसका पति अपनी जगह को देखने गया तो वहां पर गंदगी पड़ी हुई थी। विरोध किया तो मारपीट की गई। महिला की भी पिटाई कर छेड़खानी की गई। महिला का आरोप है कि कुंडल भी छीन लिए गए। बाद में आरोपी धमकी देते हुए भाग गए।

महिला ने एसपी को पत्र दिया। इसके बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इससे परेशान महिला ने कोर्ट की शरण ली। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया महिला की ओर से कोर्ट के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें