गांव गभिया सहराई में दुर्गा पूजा के लिए सजाई गई मां दुर्गा की प्रतिमा।संवाद
कलीनगर। तराई क्षेत्र के बंगाली बाहुल्य गांव गभिया सहराई में बुधवार को छह दशक पुरानी दुर्गा पूजा और मेले का आयोजन शुरू हो रहा है। इसको लेकर क्षेत्रीय लोग तैयारियाें में जुटे हैं। मेले में धार्मिक परंपरा के तहत कार्यक्रम होते हैं।
कलीनगर तहसील के शारदा डैम की तलहटी में दुर्गा पूजा उत्सव के रूप में होती है। वर्ष 1964 में इसकी शुरूआत हुई थी। समाज के लोग दुर्गा मेले का विशेष आयोजन करते हैं। क्षेत्र के अलावा दूर दराज के लोग भी मेले में आते हैं। दुर्गा पूजा उत्सव की जिम्मेदारी संभालने वाले कालीपद गाइन, गणेश, डॉ. विधान मंडल, प्रधान अर्जुन मंडल, प्रधान अजय वैद्य आदि ने बताया कि छह दिवसीय मेले व उत्सव का नौ अक्तूबर को शुभारंभ किया जाएगा।
मेले में पश्चिम बंगाल से नाटक करने वाली पार्टी आती है, जिसमें धार्मिक कार्यक्रमों के अंतर्गत नाटक दिखाया जाता है। इस दौरान गांव में बने विशाल मंदिर में भीड़ रहती है। मेले में पहले दिन विशाल कलश यात्रा निकाली जाती है। मेले को लेकर पुलिस भी मुस्तैद रहती है।