कलीनगर। दोस्त की पत्नी और बेटी को अगवा कर ले जाने के मामले में अदालत के आदेश पर चार लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि सतपाल सिंह से उसकी दोस्ती थी। लिहाजा सतपाल का उसके घर आना-जाना था। आरोप है कि सतपाल उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता था। रात में अक्सर पत्नी से फोन कर बातें करने लगा। जानकारी होने पर पत्नी के अलावा सतपाल को भी समझाया, लेकिन वह हरकतों से बाज नहीं आया।
पीड़ित का कहना है कि विरोध करने पर सतपाल अभद्रता करने लगा। नौ मई की रात सतपाल सिंह, बंटी सिंह, काला सिंह और काका सिंह के साथ कार से घर पहुंचा। मां को गालियां दीं। विरोध करने पर लात घूसों से उन्हें पीटा। इसके बाद आरोपी उसकी पत्नी और छोटी बेटी को अगवा कर ले गए। एसओ अचल कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला और उसकी बेटी की तलाश की जा रही है।