फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: युवक को ट्रैक्टर से उतारकर पीटने की दर्ज हुई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने गांव पकड़िया मंगली रेलवे क्राॅसिंग के पास बृहस्पतिवार को कुछ दबंगों द्वारा एक युवक को ट्रैक्टर से उतारकर डंडों और बेल्ट से दौड़ा-दौड़ा कर पीटने के मामले में शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

कोतवाली के गांव गांगूपुर निवासी ललित मोहन ने बताया कि कुछ लोग गेहूं की थ्रेसिंग न करने पर उससे रंजिश मान रहे थे। वह 25 अप्रैल को कस्बा टिकरी से अपना ट्रैक्टर लेकर घर आ रहा था। उन्हीं दबंगों ने पकड़िया मोड़ रेलवे क्राॅसिंग के पास उसे ट्रैक्टर से नीचे खींच लिया और डंडों व बेल्टों से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
ललित मोहन ने उसी दिन कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि गौरव, नत्थूलाल और राजेश के अलावा उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें