पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की रहने वाली युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि असम चौराहा स्थित बीसलपुर रोड पर रहने वाला युवक नरोत्तम शर्मा उसके साथ छेड़खानी करता है।
वह जब भी घर से बाहर निकलती है, पीछा करना शुरू कर देता है। मना करने पर फोटो वायलर करने की धमकी देता है। थाना सुनगढ़ी पुलिस ने युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद