फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कोर्ट के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। कार से उतारकर मारपीट और गले में कपड़ा डालकर जान से मारने के मामले में पीड़ित ने कोर्ट के आदेश से तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ग्राम पिपरिया दुलई थाना पूरनपुर निवासी बृजेन्द्र शुक्ला ने बरखेड़ा थाने में दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि दो मार्च को वह अपनी भाभी विनीता व बच्चों के साथ कार से बीसलपुर जा रहा था। बरखेड़ा कस्बे के आगे निकलते ही पूरनपुर की पंकज कॉलोनी निवासी ज्ञानप्रकाश बाजपेयी ने ओवरटेक कर उनकी कार को रोक लिया।
विज्ञापन

कार से उतारकर उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से मारापीटा। थाना प्रभारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर ज्ञानप्रकाश व दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें