फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बैंक प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, सोना बदलने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सोना गिरवी रखकर लिया था 2.35 लाख का ऋण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। बैंक में गिरवी रखा सोना बदलने के आरोप में एसपी के आदेश पर एक्सिस बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक के खिलाफ सुनगढ़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शहर के तिरुपति गोल्डन पार्क कॉलोनी निवासी प्रशांत राय ने पिछले दिनों एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा था कि छतरी चौराहे के समीप स्थित एक्सिस बैंक की मुख्य शाखा से छह अगस्त 2022 को 2.35 लाख रुपये का गोल्ड लोन लिया था। बदले में 43.3 ग्राम की तीन चेन, 15.7 ग्राम ब्रासलेट, 9.5 ग्राम की अंगूठी गिरवी रखी थी। 27 फरवरी 2023 को जब वह बैंक गए तो शाखा प्रबंधक देवेश पंथ ने उनसे अभद्रता करते हुए बैंक में रखे सोने के जेवर नकली सोने के बताए। कहा कि ऋण तत्काल जमा करो।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशांत ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि सोना लेते समय शाखा प्रबंधक ने पूरी जांच पड़ताल की थी। अब सोना बदल लिया व उनको उल्टा धमकाया जा रहा है। एसपी ने जांच सीओ सिटी को सौंपी। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर सुनगढ़ी थाने में एक्सिस बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक देवेश पंथ के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और धमकाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें