फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: यात्रियों से मारपीट मामले में छह नामजद सहित 15 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 17 Jun 2024 04:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जयपुर से पूरनपुर जा रहे यात्रियों के साथ निजी बस के चालक और परिचालक ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने युवक की तहरीर पर छह नामजद सहित 15 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के गांव शेरपुर कलां निवासी शहबाज ने थाना सुनगढ़ी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 जून को वह निजी बस से अपने साथी शहबाज, आदिल, इस्तेकार व इस्तेकार की पत्नी व उसके दो छोटे बच्चों के साथ जयपुर से पूरनपुर आ रहे थे। बरेली के सेटेलाइट पर परिचालक सुराज अहमद ने बरेली में ही उतरने के लिए कहा। इस पर उन लोगों ने पूरनपुर तक का टिकट होने की बात कहते हुए बस के मालिक को फोन लगाकर शिकायत की।
इससे गुस्साए आरोपी रियाज ने पीलीभीत में टाईगर तिराहे पर फोन करके अपने 15 से 20 साथियों को बुला लिया। आरोपियों ने लाठी-डंडे लेकर उन लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी आपस में सुराज, राहिल, रियाज, ताहिर, साबिर नाम ले रहे थे। आरोपियों ने आदिल के चेहरे पर रॉड मार दी। इससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी पूरनपुर की ओर भाग गए। पुलिस ने सुराज अली और ताहिर अली निवासी ग्राम नौगवां पकड़िया और राहिल खान निवासी ग्राम मोहनपुर नगरिया बरेली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी पवन कुमार पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें