फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नाबालिग पीड़िता के पिता ने दी जान तो दुष्कर्म के आरोपियों पर दर्ज हुई रिपोर्ट

Fri, 19 May 2023 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

अमरिया क्षेत्र के ग्रामीण ने नौ मई को थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि कुछ युवक उसकी पुत्री को जबरदस्ती ले गए। उसके साथ दुष्कर्म किया। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इससे आहत पीड़ित के पिता ने जान दे दी। 
विज्ञापन
अमरिया थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में थाना अमरिया पुलिस किशोरी को ले जाने वालों को लगातार संरक्षण देती रही, जब कार्रवाई नहीं होने पर पिता ने जान दी तो इस मामले में तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। अमरिया क्षेत्र के ग्रामीण ने नौ मई को थाने में तहरीर दी थी। 

विज्ञापन


इसमें आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग पुत्री खेत को आ रही थी। रास्ते में नहर के पास बैठे गांव गूलरबोझ निवासी राहुल, शेखर और रोहित पुत्री को जबरदस्ती ले गए। किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। इस तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की, न ही किशोरी को ढूंढने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी लगातार दबाव बनाते रहे, और पुलिस भी उनके साथ रही।

10 मई की शाम को युवकों का फूफा थाने में किशोरी लेकर पहुंचा। बाद में पुलिस ने किशोरी परिजन को सौंप दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बताया जा रहा है इसी क्रम में आरोपी पक्ष ने 16 मई को एक शिकायती पत्र अमरिया थानाध्यक्ष को दिया, जिसमें कहा गया कि किशोरी पक्ष की प्रताड़ना के कारण लड़के ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। 
विज्ञापन


अब पुलिस फिर किशोरी पक्ष पर दबाव बनाने लगी, जबकि किशोरी पक्ष का कहना था कि लड़के के जहरीला पदार्थ खाने की बात झूठी है। बताया जाता है आरोपियों और पुलिस ने किशोरी पक्ष पर दबाव बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसी से आहत होकर बुधवार को किशोरी के पिता ने जान देदी।

विज्ञापन

पीड़ित पक्ष को लगातार दी जाती रहीं धमकियां

किशोरी के परिवार वालों ने बताया कि वह अनुसूचित जाति के हैं। आरोपियों ने जमकर दबाव बनाया। फैसला न करने की स्थिति में लगातार धमकियां दी जा रहीं थीं। जिसको लेकर भी किशोरी का पिता काफी परेशान था।

फजीहत होने के बाद लिखा मुकदमा

घटना के बाद जब पुलिस पर आरोप लगे तो देर शाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद किशोरी पक्ष की तरफ से दुष्कर्म, किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने, पाक्सो एक्ट, साजिश रचने, एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में भी लिया है।

एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। जांच की जा रही है, जांच के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें